एक्सप्लोरर

Bastar News: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर विरोध, लोगों ने किया बंद का आह्वान, खाली दिखी सड़कें

Bastar News: बस्तर संभाग में धर्मांतरण को लेकर लोगों का विरोध देखा जा रहा है. धर्मांतरण कराए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने गुरुवार को बंद का आह्वान किया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा किए गए महा बंद का असर संभाग के सभी सातों जिलों में देखने को मिल रहा है. बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स का इस बंद को समर्थन मिलने से सुबह से ही सारे व्यापारिक प्रतिष्ठाने बंद दिखाई दे रहे हैं. सिर्फ इमरजेंसी सेवा को छोड़कर बाकी सभी व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद करके रखी है. दरअसल नारायणपुर में मूल धर्म के आदिवासियों के साथ विशेष समुदाय के लोगों द्वारा बीते 1 जनवरी को मारपीट करने और अंदरूनी गावों में लगातार धर्मांतरण कराए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने गुरुवार को बंद काआह्वान किया है. इस बंद का व्यापक असर पूरे बस्तर संभाग में देखने को मिल रहा है.

मिशनरी के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के बस्तर संभाग प्रभारी राजाराम तोड़ेम ने कहा कि बाहर से आए मिशनरी लोग लगातार बस्तर के अंदरूनी गांव में भोले-भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं, साथ ही उनके द्वारा हिंदू धर्म के प्रति दुष्प्रचार किया जा रहा है. नारायणपुर में भी विशेष  समुदाय के लोगों ने मूल धर्म के आदिवासियों की बुरी तरह से पिटाई की है. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन अब तक पुलिस प्रशासन ने इस पर कार्रवाई नहीं की है. प्रशासन धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके विरोध में बंद का आह्वान किया गया है.

वहीं सुबह से ही छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी पूरे संभाग के सातों जिलों में रैली निकालकर धर्मांतरण के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, और नारायणपुर की घटना को लेकर मारपीट करने वाले विशेष समुदाय के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. इस बंद का छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन किया है. समाज के पदाधिकारियों ने कहा  है कि अगर बस्तर में धर्मांतरण बंद नहीं होता है और मिशनरी के लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bilaspur News: बिलासपुर में शराब ने उजाड़ा परिवार, पत्नी तंग आकर बच्चों के साथ चली गई मायके, इधर पति ने लगा ली फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Chhattisgarh News: हाई प्रोफाइल विवाद में एक्शन, IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़: हाई प्रोफाइल विवाद में एक्शन, IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 22 हजार से अधिक पक्षियों को मारा गया, क्यों? जानें- यहां
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 22 हजार से अधिक पक्षियों को मारा गया, क्यों? जानें- यहां
लाल दहशत का आखिरी सलाम! बस्तर में माओवाद की कमर टूटी, पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
लाल दहशत का आखिरी सलाम! बस्तर में माओवाद की कमर टूटी, पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget